Posts

गाजियाबाद में पुलिस को पीटकर अपराधी को जेल से भगा ले गए रिश्तेदार

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का क्या हाल है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि यहां पर पुलिसवाले भी सुरक्षित नहीं हैं. बुलंदशहर में हुई यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि गाजियाबाद के थाना ट्रॉनिका सिटी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पर एक आरोपी के रिश्तेदार पुलिसकर्मियों को पीटकर आरोपी को जेल से भगा ले गए. यह है पूरा मामला यह मामला एक लड़की को छेड़ने से शुरू हुआ. पूरा मामला थाना ट्रॉनिका सिटी के तहत आता है. यहां पर कुछ असामाजिक तत्व द्वारा खुले में लोगों को शराब बेचने व पिलाने का आरोप है. इलाके के लोगों की मानें तो यूपी पुलिस को इस शराब के अवैध अड्डे का पता है. लेकिन यूपी पुलिस कोई भी कार्रवाई नहीं करती.  बुधवार देर शाम जब एक लड़की बाजार से कुछ सामान लेकर अपने घर जा रही थी, तभी नशे में धुत राहुल नाम का युवक ने उनका पीछा किया. लड़की घर पहुंची तो उसने शोर मचाकर अपने परिजनों को बुलाया . शोर सुनकर आसपास के पड़ोस वाले भी एकत्र हो गए, तभी 100 नंबर पर फोन कर सारा मामला पुलिस को बताया गया. ट्रॉनिका सिटी थाना की पुलिस ने राहुल को...

व्लादिमीर पुतिन की ताक़त रूस की ताक़त कैसे बन रही

रूस के क़रीब आज़ोव समंदर के पानी का अशांत होना कोई नई बात नहीं लेकिन रविवार को समंदर में हुई हलचल की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी. अगले ही दिन हज़ारों नॉटिकल मील दूर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक हुई. वहां अमरीकी राजदूत निकी हेली रूस को कटघरे में खड़ा कर रही थीं. "रूस ने जो कोशिश की है, हम उसका विरोध करने के लिए एकजुट हैं. हम यूक्रेन की संप्रभुता और उसकी अतंरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत सीमाओं की अखंडता का मजबूती से समर्थन करते हैं. हम रूस की उकसावे वाली कार्रवाई पर बातचीत करेंगे और रूस की ओर से प्रस्तावित एजेंडे के ख़िलाफ़ वोट करेंगे." विवाद क्यों हुआ? अमरीका और दूसरे पश्चिमी देशों की नाराज़गी की वजह रविवार को यूक्रेन के तीन जहाजों के ख़िलाफ़ रूस की ओर से की गई कार्रवाई थी. रूस ने क्राइमिया के तट के क़रीब से गुजरते इन तीन जहाजों पर क़ब्ज़ा कर लिया और चालक दल के 23 सदस्यों को पकड़ लिया. यूक्रेन और पश्चिमी देशों की आपत्ति के उलट रूस की दलील है कि यूक्रेन के जहाज अवैध रूप से उसके अधिकार वाले समुद्री इलाक़े में दाखिल हुए थे. यूक्रेन और रूस के ब...

बजरंग ने रजत जीता, दो पदक जीतने वाले भारत के पहले पहलवान बने

बजरंग पुनिया ने सोमवार को यहां विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत को रजत पदक दिलाया। जापान के ताकुतो ओतोगुरो ने उन्हें फ्रीस्टाइल 65 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में 16-9 से हराया। ताकुतो विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले जापान से सबसे युवा पहलवान बने। बजरंग भले ही स्वर्ण जीतने से चूक गए , लेकिन वे विश्व चैम्पियनशिप में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बन गए। उन्होंने 2013 में इसी जगह फ्रीस्टाइल 61 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था। बजरंग ने इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाड में स्वर्ण पदक जीते थे। सिर्फ सुशील कुमार ही जीत पाएं हैं स्वर्ण पदक विश्व चैम्पियनशिप के 67 साल के इतिहास में भारत अब तक एक ही स्वर्ण पदक जीत पाया है। 2010 मॉस्को वर्ल्ड चैम्पियनशिप में सुशील कुमार ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। सुशील दो ओलिंपिक में भी पदक जीत चुके हैं। बजरंग पुनिया का फाइनल तक का सफर बजरंग ने क्वालिफिकेशन में मेजबान हंगरी के रोमन अशरिन को 9-4 से मात दी। प्री-क्वार्टरफाइनल में कोरिया के स्युंगचुल ली को 4-0 से हराया। क्वार्टरफाइनल में मंगोलिया के तुलगा तुमुर ओछीर की चुन...